Categories: Satna

अमरपाटन में भाजपा के रामखेलावन पटेल का विजयी जुलूस

Amarpatan – अमरपाटन विधानसभा सीट से जीते भाजपा के रामखेलावन पटेल (BJP Ramkhelawan Patel) के अमरपाटन पहंचने पर कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला। जहां कार्यकर्ताओं के शामिल होने के साथ ही बड़ी संख्या में जनमत उमड़ा। जगह जगह पर विजयी प्रत्याशी का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया।

नवनिर्वाचित विधायक रामखेलावन पटेल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि 278 पोलिंग पर यह जीत उन सभी कार्यकर्ताओं की जिन्होंने अपना सबकुछ देकर भाजपा को जिताया। हम भी अमरपाटन की जनता जनार्दन की सेवा में सातो दिन 24 घण्टे लगे रहेंगे। गाँव गॉव 2-3 घंटे जितना समय लगेगा चैपाल लगाकर सबकी समस्याओं को सुनेगे ओर दूर करेंगे। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र सिंह को परम्परागत सीट पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के रामखेलावन ने उन्हें दूसरी बार मात दी है। रामखेलावन 2008 में भी विधायक निर्वाचित हुए थे। अमरपाटन सीट पर प्रदेशभर की नजर थी। कारण था कि कांग्रेस का वचन पत्र बनाने वाले राजेंद्र सिंह प्रत्याशी थे। उन्हें भाजपा प्रत्याशी रामखेलावन पटेल ने 3747 मत से हराया है। भाजपा को 59836, कांग्रेस को 56089 और बसपा को 31918 मत मिले हैं।

Recent Posts

रतलाम में पथराव की घटना पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान: तथाकथित लोग माहौल बिगाड़ना चाहते हैं…

रिपोर्ट: कमलेश शर्मा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम… Read More

September 14, 2024

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का… Read More

September 14, 2024

विदिशा के समाजसेवियों ने मनाया डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन

विदिशा की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची गुप्ता का जन्मदिन विदिशा के व्यापारियों, वूमंस… Read More

September 14, 2024

विदिशा के CIIT कॉलेज में गणपति महोत्सव के तहत महाआरती का आयोजन

विदिशा के CIIT (Cornell Institute of Information Technology) कॉलेज में गणपति महोत्सव के अवसर पर… Read More

September 14, 2024

अशोकनगर: समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन युवाओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

अशोकनगर के समाजसेवी अंशुल महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जिसमें युवाओं और उनके… Read More

September 12, 2024

वात्सल्य गणपति महोत्सव में पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मेद्यावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विदिशा, 11 सितंबर। वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 के पांचवें दिन विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित… Read More

September 11, 2024