चित्रकूट की हनुमान धारा में अब रोपवे सुविधा

ropeway hanuman dhara chitrakoot

सतना। जिले के चित्रकूट स्थित हनुमान धारा में नवरात्रि के पहले ही रोपवे को चालू किया जा रहा है। बता दें कि 13 करोड़ रूपयों की लागत से रोपवे तैयार किया गया है जिसे शुरू करने से पहले ट्रायल किया गया।

  • भगवान राम की तपोभूमि है चित्रकूट
  • नवरात्रि से पहले शुरू होगी रोपवे सुविधा
  • 1 साल 6 महिने में रोपवे तैयार की गई
  • 13 करोड़ रूपयों की लागत से हुई है तैयार

दरअसल भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट की हनुमान धारा में दामोदर रोपवे इन्फ्रा लिमिटेड कंपनी द्वारा 1 साल 6 महिने में रोपवे तैयार किया गया है जिसका उद्घाटन आगामी दिनों में होगा जिसके बाद लोगों के लिए यह रोपवे की सुविधा शुरू हो सकेगी।

कम्पनी महाप्रबंधक संतोष कुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि रोपवे का ट्रायल किया जा चुका है, जिसको नवरात्रि के पहले प्रारंभ कर दिया जायेगा। बताया गया कि इस रोपवे के प्रारंभ होने से बुजुर्गों एवं असहाय को भी दर्शन करने में सुविधा मिलेगी।