सतना श्रमजीवी पत्रकार परिषद का होली मिलन समारोह आयोजित

Satna Shramjivi Patrkaar Parishad

सतना। श्रमजीवी पत्रकार परिषद रीवा संभाग द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सतना के रोटरी क्लब में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर डाॅ रश्मी सिंह मौजूद रहीं जिन्हे गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

इस दौरान पत्रकारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होलीपर्व की शुभकामनाएं दी वहीं इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। हास्य कवि रविशंकर चतुर्वेदी , कवि शैलेन्द्र पाण्डे, कवि शैलेन्द्र सिंह और कवि तेजभान ने कविताओं की प्रस्तुति देकर समा बांधा। दूसरी ओर सतना के पत्रकार राॅविन सिंह का जन्मदिन भी केक कटवाकर मनाया गया।