सतना के भुमकहर-अहिरगांंव मार्ग का हाल बेहाल

Satna Sohawal road

सतना। जिले के सोहाबल ब्लाॅक अन्तर्गत भुमकहर-अहिरगांंव मार्ग की हालत बारिश के समय में काफी बेकार हो चुकी है जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि सतना जिले के सिविल लाइन थाने क्षेत्र तथा सोहाबल ब्लाॅक में यह मार्ग आता है जो मार्ग भूमकहर से अहिरगाव तक पहुंचने के लिए एक मात्र मार्ग है लेकिन यहां से बड़े वाहन जैसे ट्रेक्टर भी निकलना मुश्किल हो रहे हैं।

गांव के किसी व्यक्ति की तबियत बिगड़ने पर यह मार्ग ही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने में बाधा बन सकता है। बीते लगभग 3 महीने से इस रास्ते के हाल ऐसे ही बने हुए है जिस पर ना ही जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं ना ही कोई अधिकारी।