Kothi Girls Hostel

कोठी छात्रावास में छात्रा के साथ छेड़छाड़, बाहरी व्यक्ति के आने का आरोप

सतना। जिले की एक छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के साथ बाहरी लोगों द्वारा आकर छेड़खानी के साथ ही जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। दरअसल सतना जिला के कोठी कस्बे में स्थित जूनियर अनुसूचित जाति छात्रावास का यहमामला है जहां  पिछले कई दिनों से छात्राओं के साथ छेड़खानी व अश्लीलता किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। जानकारी के अनुसार छात्रावास में बाहरी व्यक्तियों का खुलेआम आना-जाना होता है जो कि छात्रावास में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते है।

बता दें कि पूर्व में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, वही ताजा मामला 14 नवंबर का है जब एक छात्रा के साथ बाहरी व्यक्ति ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की। छात्रा के परिजन ने बताया कि छात्रा को कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश। वहीं इसके बाद परिजन, छात्रा को अपने घर ले गए, जिसे अब कन्या शाला में पढ़ने के लिए भेजा जा रहा है।

सतना एसपी, रियाज इकबाल ने बताया कि छात्रा ने अपनी मां के साथ महिला थानासतना पहुंचकर शि कायत की है। वहीं इस मामले में महिला थाना पुलिस द्वारा विवेचना के बाद अपराध दर्ज करने की बात सतना एसपी ने कही।

Back To Top