Bagh Ka Shikar

वन विभाग की कस्टडी से भागे दो आरोपी गिरफ्तार, बाघ का किया था शिकार

सतना। जिले में बाघ का शिकार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। दरअसल सतना जिले के सरभंगा के जंगल में विगत दिनों एक बाघ का शिकार हुआ था जिसके बाद वन विभाग टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ा था लेकिन वन विभाग की कस्टडी से तीनों आरोपी फरार होने में कामियाब रहे जिसके बाद सतना पुलिस और वनविभाग की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

सतना पुलिस अधीक्षक के मुतबिक आरोपियों की पुलिस रिमांड ली जा रही है। बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी शिकार के मामले दर्ज है। हालांकि फरार एक और आरोपी की तलाश जारी है।

Back To Top