Women Dacoit Sadhna Patel

डकैत साधना पटेल गिरफ्तार, कई सालों से एमपी और यूपी में था दबदबा

सतना। सतना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें दस्यु सरगना साधना पटेल को गिरफ्तार किया गया है जिसपर सतना पुलिस द्वारा 10 हजार का इनाम भी घोषित है। आपको बता दें साधना पटेल के दो शार्प शूटर गैंग मेंबर्स को पूर्व में ही सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान सतना एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में पिछले कई सालों से साधना पटेल का दबदबा था, यही नहीं दिल्ली बॉर्डर और झांसी के इलाकों में भी आरोपी मूवमेंट देखी जा रही थी।

जानकारी दी गई कि पूर्व में सतना पुलिस ने बबली कोल गिरोह के एनकाउंटर के बाद लगातार डकैत साधना पटेल की तलाश शुरू की थी जिसमें अब सफलता हाथ लगी है। बताया गया कि मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने डकैत साधना पटेल को तराई क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 315 बोर की राइफल और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

Back To Top