Budni Awaidh Parivahan

बुधनी में बड़ी कार्रवाई, रेत का अवैध परिवहन कर रहे 47 वाहन जब्त

बुधनी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में पुलिस और प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूपसे कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर लगाम कसी है। बता दें कि बुधनी में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए खजिन विभाग द्वारा रेत का अवैध परिवहन कर रहे 47 वाहनों को पकड़ा है जिस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि नसरूल्लागंज थाना क्षेत्र के डिमावर छिदगांव से 13 डंपर व एक जेसीबी मशीन, रेहटी ग्राम से 13 डंपर व एक जेसीबी मशीन, बुधनी से 11 डंपर 2 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े गए है जो कि होशंगाबाद से रेत का परिवहन कर रहे थे जिसमें 11 ओवर लोड डंपर है बाकी बिना रॉयल्टी के परिवहन किए जा रहे थे।

Back To Top