पूर्व सीएम शिवराज सिंह अल्प प्रवास पर पहुंचे बुदनी

Ex CM Shivraj Singh Chouhan

बुदनी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सीहोर जिले के अपने विधानसभा क्षेत्र बुदनी पहुंचे। दरअसल पिपरिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज अल्प समय के लिए बुदनी ठहरे तथा भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं बुदनी में पत्रकारों से रूबरू हुए शिवराज सिंह ने कमीशन खोरी, अधिकारियों के ट्रांसफरो और प्रदेश की बिगड़ती कानून वयवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।