फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, बुधनी के अल्पसंख्यक पर कार्यवाही की मांग

Budhni Police media bjp

बुधनी। सीहोर जिले के बुधनी में एक अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर भाजपा तथा पत्रकारों को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पत्रकारों ने इस पोस्ट की भत्सना करते हुए भाजपा नेता के साथ पुलिस को आवेदन सौंपकर पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।

जहां एक ओर भाजपा नेता सहित पत्रकारों द्वारा इस पोस्ट की भत्सना करते हुए व्यक्ति पर कार्यवाही की मांग की गई है तो वहीं आवेदन मिलने के बाद बुधनी थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारी से इस संबंध में बात कर उचित कार्यवाही करने का अश्वासन दिया गया।