बिरसिंहपुर पाली पुलिस को मिली सफलता, महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

umaria pali murder case

उमरिया। जिले के पाली थाना पुलिस ने एक महिला के कत्ल का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि बिरसिंहपुर पाली थाना अंतर्गत ग्राम कुशमहा खुर्द में एक महिला का शव मिला था जिस मामले में पाली थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए पप्पू बैगा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके द्वारा महिला का गला घोंट कर हत्या की गई थी।

पाली थाना प्रभारी, राजेशचन्द्र मिश्रा ने बताया गया कि तलाब के पास महिला का शव मिला था जबकि दुष्कर्म की आशंका के चलते महिला का पीएम कराया गया। जानकारी दी गई कि पप्पू बैगा को गिरफ्तार किया गया है जिसके द्वारा हत्या करने की बात को कबूला गया। हालांकि पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।