oxygen cylinder sehore

सीहोर के श्यामपुर हाईवे पर ऑक्सीजन टैंकर पलटा

सीहोर। जिले से होते हुए भोपाल जा रहा एक ऑक्सीजन टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके बाद तत्कला रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंची। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस समय सबसे अधिक ऑक्सीजन की जरूरत है ऐसे में प्रशासन ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए मौके पर मोर्चा संभाला।

  • दिल्ली से भोपाल जा रहा ऑक्सीजन टैंकर
  • श्यामपुर हाईवे पर हुई दुर्घटना

जानकारी के मुताबिक आईनाॅक्स का 20 टन का है यह ऑक्सीजन टैंकर दिल्ली से भोपाल जा रहा था तभी सीहोर जिले के श्यामपुर हाईवे पर यह ऑक्सीजन टैंकर पलट गया इसके बाद जिला कलेक्टर अजय गुप्ता और पुलिस अधीक्षक एस एस चैहान भी स्थित देखने मौके पर पहुंचे जिनकी मौजूदगी में पांच क्रेनों की मदद से ऑक्सीजन टैंकर को सीधा कराया गया।

Back To Top