शिवराज सिंह तथा रमाकांत भार्गव ने किया मतदान

Sehore Election News

सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री तथा बुदनी विधायक शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह तथा पुत्र कार्तिकेय सिंह ने ग्राम जैत में कुलदेवी की पूजनअर्चना के बाद मतदान किया।

वहीं दूसरी ओर विदिशा-रायसेन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने सीहोर जिले के शाहगंज पहुंचकर मतदान किया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विदिशा-रायसेन लोकसभा सीट से रमाकांत भार्गव प्रत्याशी है जिन्होने शाहगंज के मतदान केंद्र क्रमांक 51 में पहुंचकर मतदान किया।