Dhuma Police

धूमा पुलिस ने जब्त किए गांजे के पौधे, आरोपी गिरफ्तार

लखनादौन। सिवनी जिले के ग्राम घोघरी में एक ग्रामीण द्वारा अवैध तारीके से लगाए गए गांजे के पौधों को धूमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब्त किया है। प्रेसवार्ता के दौरान लखनादौन एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि घोघरी निवासी मुकेश तिवारी द्वारा गांजे के पेड़ अपने घर से लगी बाड़ी में पिछले लगभग 3 वर्ष पहले लगाए गए थे जिसकी मुखबिर से सूचना मिलने के बाद धूमा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 44 नग छोटे बड़े गांजा के पौधे जब्त किए गए जिनका वजन लगभग 46 किलो ग्राम आंाका गया। हांलांकि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

DOWNLOAD

Back To Top