आदेगावं कन्या आश्रम की बच्ची भागने की अफवाह, मीडिया पड़ताल में पाई गई गलत

Adivasi Ashram Adegaon

सिवनी। जिले के लखनादौन ब्लाक की सबसे बड़ी कन्या आश्रम आदेगांव में कुछ दिनों से बच्चियों के भगने की अफवाह फैलाई जा रही है। लेकिन जब मीडिया ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया।दरअसल कन्या आश्रम की एक बच्ची के भाग जाने की अफवाह फैलाई जा रही थी लेकिन जब आदेगांव पहुंचकर देखा गया तो पता चला कि वह बच्ची आश्रम  अधीक्षका प्रजेश पंद्रे को सूचना देने के बाद ही रिश्तेदार के घर गई थी।

वहीं कन्या आश्रम अधीक्षका प्रजेश पंद्रे आदीवासी ने बताया कि यह उन्हे बदनाम करने की शाजिश है और यदि ऐसा ही चलता रहा तो कोई भी व्यक्ति विभाग के पदों पर कार्य करने से कतराएगा।