BJP MP Faggan Singh

डीजे की धुन पर थिरके मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते

सिवनी –  मंडला लोकसभा से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की जीत पर सिवनी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली। वहीं डीजे की धुन पर नवनिर्वाचित सांसद के साथ जिले के भाजपाई थिरकते भी नजर आए।

मीडिया से रूबरू हुए सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने पार्टी कार्यकर्ताओ एवं जनता को धन्यवाद प्रेषित किया। सांसद बोले कि राष्ट्रीय भाव को लेकर सारे कार्यकर्ताओं ने कार्य किया तथा जनता के आर्शीवाद के कारण जीत सुनिश्चित हुई है।

फग्गप सिंह ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना सधते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कुछ माह पहले ही सत्ता प्राप्त की है लेकिन लोकसभा चुनाव के पता लगा है कि जनमानस भाजपा के साथ खड़ा है। सांसद कुलस्ते बोले कि कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया है तथा किसानों के साथ ठगी की है।

Back To Top