‘अंधविश्वास की खटिया’, तांत्रिक मौके से फरार

gudhna seoni

सिवनी। जिले के छपारा अंतर्गत ग्राम गुधना में तांत्रिक पंडा द्वारा खटिया चलाने के मामले में लखनादौन एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए समझाइश दी है। दरअसल बीति 25 दिसंबर को गुधना ग्राम में तथाकथित तांत्रिक पंडा द्वारा खटिया चलाने की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी लेकिन वहीं तांत्रिक मौके से गायब रहा। हालांकि प्रशासन द्वारा अब इलाके पर नज़र रखी जा रही है।

  • एसडीएम पहुंचे गुधना, 3 घंटे दी समझाइश
  • 3 घंटे समझाने के बाद सख्त लहजे में चेताया
  • टीम के पहुंचने पर गायब रहा तांत्रिक
  • इलाके पर नज़र रख रही पुलिस प्रशासन टीम