पेंच टाइगर रिजर्व में दो शावकों के जन्म की राहत भरी खबर

Tigress cubs

सिवनी। मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का तमगा दिलाने में अहम योगदान देने वाला सिवनी का पेंच टाइगर रिजर्व में एक बार फिर दो शावकों को देखा गया है जो कि मध्यप्रदेश के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है, क्योंकि एक तरफ एमपी टाइगर स्टेट है तो दूसरी ओर लगातार बाघों की मौत भी हो रही हैं। कुछ राहत भरी खबर हाल ही में सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से आई है जहां कोर एरिया में वन विभाग ने दो शावकों को देखा है और अब पार्क प्रबंधन ने दोनों शावकों की निगरानी शुरु कर दी है।

दरअसल पेंच टाइगर रिजर्व के पाटदेव क्षेत्र में एक बाघिन ने दो शावकों को को जन्म दिया है। वन विभाग की माने तो उन्हें गश्त के दौरान ये दो शावक नजर आए, दोनों शावकों की उम्र डेढ़ से दो महीने के बीच बताई जा रही है।