सिवनी। जिले के बंडोल थाना अंतर्गत ग्राम अलोनिया के पास टोल टैक्स में एक टोयोटा गाड़ी खड़े टैंकर से जाकर टकरा गई जिससे सवार 8 लोगों में से 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई है, जबकि दुर्घटना में 3 बच्चे घायल हुए हैं। मरने वालों में 3 महिला एवं 2 पुरुष शामिल है। यह परिवार बनारस के दुर्गापुर का रहने वाला है जो अपने पारिवारिक कार्य के लिए कर्नाटक जा रहा था । सिवनी जिले के टोल टैक्स के पास एक टैंकर से टकराने के बाद यह भीषण दुर्घटना हुई ।
- बंडोल के ग्राम अलोनिया के पास हुआ हादसा
- कार सवार 8 लोगों में से 5 लोगों की मौत
- खड़े टैंकर से जाकर टकराई थी कार
- घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया
- बनारस के दुर्गापुर से कर्नाटक जा रहा था परिवार
