सिवनी। पेंच टाइगर रिजर्व में कालर वाली बाघिन को बचाने के लिए महा रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। बता दें कि किसी उम्र दराज टाइगर की जान बचाने, देश के पहले और सबसे बडे रेस्क्यू आपरेशन को पेंच प्रबंधन ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में एक हफ्ते तक चले इस रेस्क्यू आपरेशन के जरिये गंभीर रूप से घायल कालर वाली बाघिन की जान बचाई गई है। प्रबंधन ने बताया कि बीते दिनों बाघों के बीच हुई लड़ाई के दौरान कालरवाली बाघिन गंभीर रूप से घाय हुई थी जिसे वाइल्ड लाइफ की धरोहर माना जाता है। कालरवाली बाघिन के नाम विश्व में सर्वाधिक शावकों को जन्म देने का रिकाॅर्ड दर्ज है जिसके सफल रेस्क्यू आपरेशन की काफी चर्चा हो रही है। हालांकि पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बाघिन के स्वस्थ होने की पुष्टि की है।
