मोदी-शिवराज को कमलनाथ ने बताया झूठा, केवलारी में चुनावी जनसभा आयोजित

CM Kamal Nath

सिवनी। मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कमल मरावी के समर्थन में सीएम कमलनाथ ने सिवनी जिले के केवलारी पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ साथ प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा के नेताओं को छूठा बताया तथा चुनाव के बाद हकीकत सामने आने की बात कही। दूसरी ओर कमलनाथ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के कर्जमाफी के संबंध में भी जानकारी दी।