लखनादौन में BJP नेता ने MLA पर लगाये गंभीर आरोप, कई देर तक चला हंगामा

  • कार्यवाही के विरोध में कई देर तक चला हंगामा
  • भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गौल्हानी ने किया विधायक का विरोध
  • दुकान में हुए निर्माण को तोड़ने पर किया गया विरोध
  • भाजपा विधायक का नगर अध्यक्ष ने ही किया विरोध
  • कई देर तक चले हंगामे के बाद आखिरकर निमाण तोड़ा गया

चुनावी वर्ष में एक पार्टी के नेता द्वारा दूसरी पार्टी के नेता पर आरोप लगाना कोई नई बात नही है लेकिन आरोप की गंभीरता तब बढ़ जाती है जब एक ही पार्टी के जनप्रतिनिधि एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दें। ताजा मामला सिवनी जिले का है जहाँ सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन पर उनके ही भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष ने फर्जी और नकली वोटों से जीतने तथा लोगों के उनसे भयभीत होने का आरोप लगाया है।

मामला लखनादौन में नगर परिषद द्वारा की गई कार्रवाई का है जहां विगत दिनों लखनादौन नगर परिषद अमला द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट के काम्प्लेक्स की एक दुकान की सीढ़ी तथा दुकान को तौड़ने की कार्यवाही की गई। इस दौरान वहां पहुंचे नगर अध्यक्ष और दुकानदार सड़क पर बैठक विरोध जताने लगे। आरोप लगाया गया कि नगर परिषद की आड़ में राजनैतिक बदला लेने के लिए पार्टी के लोगों को जबरन परेशान किया जा रहा है। जब नगर अध्यक्ष आशीष गोल्हानी से मीडिया ने पूछा सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन भी अब भाजपा के ही सदस्य है तो गोल्हानी ने कहा कि विधायक में भाजपा की मानसिकता और विचार जरा सा भी नहीं है और यदि होता तो यह कार्य नहीं किया जाता। कई देर तक चले इस हंगामे के बाद नगर परिषद अमले द्वारा निर्माण को आखिर हटा ही दिया गया।


You May Also Like

More From Author