टोल टैक्स से बचने कार पर लिखवाया मध्य प्रदेश शासन, सिवनी RTO ने नहीं दिया जवाब

Lakhnadon Mnrega APO

सिवनी। जिले में एक अधिकारी द्वारा अपनी कार पर मध्य प्रदेश शाासन मात्र इसलीए लिखवा लिया गया ताकि उन्हे टोल टैक्स ना देना पड़े। दरअसल सिवनी जिले के लखनादौन का यह मामला है जहां मनरेगा योजना के असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर महेंद्र सिंह लारिया ने अपने निजी वाहन की नंबर प्लेट पर मध्य प्रदेश शासन लिखवा रखा है। जब अधिकारी से मीडिया ने बात की तो बताया गया कि उनके निजी वाहन का उपयोग शासकीय कार्यों में किया जाता है वहीं टोल टैक्स वाले परेशान ना करें इस कारण वाहन पर मध्य प्रदेश शासन लिखवाया गया।

हालांकि जब इस मामले में जिला परिवहन अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया जबकि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 77/177 के तहत नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने पर कार्यवाही किए जाने का प्रावधान है, बावजूद इसके यह अधिकारी सारे नियमों को ताक पर रखकर अपनी अफसरशाही दिखाने से बाज नहीं आ रहा है।