सिवनी। जिले में दुर्लभ वन्य प्राणी नीलगाय के शिकार किए जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद जंगल के पास बने खेत से वन विभाग पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दरअसल लखनादौन के ग्राम बोरिया निवासी हरिराम को वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
- नीलगाय के शिकार का मामला
- ग्राम बोरिया से गिरफ्तार किया गया आरोपी
- वन्य प्राणी के मास के साथ गिरफ्तार किया
- केस दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
आदेगांव डिप्टी रेंजर, महेश कपुस्कर ने बताया कि आरोपी हरिराम को जंगल के पास ग्राम बोरिया में वन्य प्राणी के मास के साथ पकड़ा है, जिसके बाद केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।