Headlines
seoni lockdown

सिवनी लाॅकडाउन, निजी वाहन से मजदूरों को पहुंचा रहे घर

सिवनी। जिले में लाॅकडाउन के दौरान देवरस सेवा संस्थान द्वारा प्रदेशों से लौटे मजदूरों को लखनादौन से उनको स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अपने निजी वाहन से घर-घर तक निशुल्क पहुंचाने की पहल की गई है। वहीं इस दौरान मजदूरों को भोजन की व्यवस्था भी कराई जा रही है।देवरस सेवा संस्थान अध्यक्ष मुकेश सेन द्वारा अपने निजी वाहन से मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है जो कार्य पिछले लगभग 50 दिनों से जारी है। वहीं लाॅकडाउन नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी मजदूरों को मास्क भी बांटे जा रहे है।

Back To Top