सिवनी प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे दौरे पर रहे, कांग्रेस सरकार की बताई प्रथमिकता

Minister Sukhdev Panse

सिवनी। सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे अपने प्रथम दौरे पर सिवनी पहुंचे जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ नगर के प्रमुख स्थानों पर प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे का स्वागत किया। आपको बता दें कि प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे मध्य प्रदेश सरकार में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री हैं जिन्होने सिवनी के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता की। सरकार की प्राथमिकताओं के सवाल पर मंत्री ने किसानों की कर्ज माफी को सबसे पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि जिले की कोई भी समस्याओं के बारे में मुझे अवगत कराया जाए तो उसपर तत्काल एक्शन ले कर कार्रवाई की जाएगी। VIDEO