सिवनी। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों की खरीदी गई उपज के खराब हो जाने पर जहां एक ओर जनप्रतिनिधियों ने लापरवाहो के विरुद्ध अपनी प्रतिक्रिया दी है तो वहीं किसान नेता ने मामले के अंदरूनी पहलुओं को उजागर करने के लिए कैमरा24 टीम को धन्यवाद भी दिया है। सिवनी बालाघाट सांसद ढाल सिंह बिसेन ने परिवहन की ठीक व्यवस्था ना होने के कारण खरीदा गया अनाज बड़ी संख्या में रिजेक्ट होने की बात कही है।
सिवनी जिले के केवलारी से विधायक राकेश पाल ने परिवहनकर्ता एवं मार्केटिंग फेडरेशन की प्लानिंग में कहीं ना कहीं गलती बातई है जिसके कारण खरीदी केंद्रों में वर्षा होने से बड़ी संख्या में अनाज खराब हो गया। वहीं परिवहनकर्ता विपरण संघ और खरीदी केंद्र के प्रबंधकों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए।
दूसरी ओर इस संबंध में लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह ने बताया कि बुहुत से ऐसे किसान हैं जिनका अनाज आज भी पोर्टल में दर्ज नहीं हो पाया है जबकि परिवहनकर्ता और मार्कफेड की गलती से बड़ी संख्या में किसानों का गेहूं सड़ गया है। हालांकि इस संबंध में सीएम शिवराज से चर्चा करने की बात कही गई।
वहीं कैमरा24 की खोजी पत्रकारिता के लिए किसान नेता शैलेन्द्र तिवारी ने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए मामले के अंदरूनी पहलुओं को सार्वजनिक किए जाने को लेकर बधाई दी।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More