Seoni News

बीते 5 माह से बंद नागपुर सिवनी NH, मौके पर बनी बहस की स्थित

सिवनी। जिले के कुरई घाटी सड़क मार्ग का लंबे समय से रास्ता बंद होने के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़रहा है। बता दें कि दिलीप बिल्डकाॅन रोड निर्माण एजेंसी द्वारा नागपुर सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के अंडरपास निर्माण के चलते रास्ता परिवर्तित किया गया है जबकि इस बीच पड़ने वाले गांव के लोगों को दूसरे रास्तों का विकल्प खोला गया है लेकिन मुख्य रास्ता बंद होने से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • मार्ग पर बनना है 4 ओवरब्रिज एवं 5 अंडरपास
  • नागपुर से सिवनी को जोड़ता है नेशनल हाईवे
  • बीते लगभग 5 महिनों से रास्ता है बंद
  • क्षेत्रीय रहवासियों को आने-जाने खोला दूसरा विकल्प
  • दिलीप बिल्डकाॅन एजेंसी को दिया गया है ठेका

दरअसल नागपुर से सिवनी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के बीच में पेच नेशनल पार्क के वन्यजीवों को संरक्षित एवं सुरक्षित करने के लिए 4 ओवर ब्रिज एवं 5 अंडर पास बनाये जाने है। रास्ता बंद होने के कारण यात्रियों को छिंदवाड़ा होते हुए एक लंबा रास्ता तय कर मेडिकल इमरजेंसी और व्यवसाय कार्यों के लिए नागपुर जाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। हालांकि अब देखना होगा कि आखिरी कब तक काम पूरा कर रास्ता खोला जाएगा।

Recent Posts

अमरवाड़ा: पटवारी तरुण उईके ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More

February 21, 2025

CIIT कॉलेज विदिशा ने मनाया 25 वर्षों की उत्कृष्टता का उत्सव

20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More

February 20, 2025

छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में भव्य स्वागत

अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More

February 11, 2025

पौनार में जय अम्बे पेट्रोल पम्प का भव्य शुभारंभ हुआ | Amarwara News

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More

February 6, 2025

CIIT कॉलेज विदिशा में बसंत पंचमी पर की गई मां सरस्वती की पूजा

विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More

February 3, 2025

विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More

January 30, 2025