सिवनी। जिले में बारिश के कारण भीगे अनाज मामले में लापरवाही को उजागर करने के लिए कैमरा24 की निरंतर पहल के बाद अब जबलपुर कमिशनर ने परिवहनकर्ता को किसी भी कीमत पर छोड़े नहीं जाने की बात कही है। किसानों को राहत की बात यह है कि केवल 2 हजार मेट्रिक टन अनाज रिजेक्ट करते हुए लगभग 14 हजार मेट्रिक टन अनाज को स्वीकृत कर लिया गया है।
दरअसल सिवनी जिले में लगभग 16 हजार मेट्रिक टन अनाज बारिश के पानी में भीग गया था जिसके बाद कैमरा24 संवाददाता नीलेश स्थापक ने निरंतर लापरवाही को उजागर किया। खरीदी केंद्रों, परिवहनकर्ता और अधिकारियों के बीच होने वाली साठ गाठ का मीडिया द्वारा पर्दाफाश किऐ जाने के बाद 42 समितियों का 14 हजार रिजेक्ट अनाज को रातों रात अपडग्रेसन किया जाकर गौदामो में सुरक्षित किये जाने का कारनामा भी उपार्जन के अधिकारियों की बड़ी करामात है।
जबलपुर कमिशनर महेश चंद्र चैधरी से जब इस विषय पर चर्चा की गई तो कमिशनर ने भी गड़बड़ी होने की बात पर मुहर लगाई और लगभग लगभग 2 हजार मेट्रिक टन गेंहू रिजेक्ट होने की जनकारी दी।
हालांकि जबलपुर कमिशनर ने किसान को उनकी उपज का पूरा भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया जबकि लापरवाहों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की बात कही।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More