आदेगांव में पुलिस चौकी का हुआ शुभारंभ, विधायक एवं सिवनी एसपी हुए शामिल

Police Chowki Adegaon

सिवनी। जिले के लखनादौन विकासखंड अंतर्गत आदेगांव ग्राम में नवीन पुलिसथाने का  शुभारंभ किया गया जिसमें लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृ तिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। विधायक ने अपने संबोधन के दौरान बताया किअब क्षेत्र की  जनता को लखनादौन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा यहीं पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वहीं सिवनी एसपी ने जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।