सिवनी। ताश के 52 पत्तों के खेल को रोकने के लिए जिले भर में अभियान चलाकर सख्ती का दम भरने वाली पुलिस का ही अब एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ पुलिस कर्मी थाने में जुआ खलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस की कर्तव्य परायणता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। हालांकि कैमरा24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिवनी जिले के थाना केवलारी का है जिसमें कुछ पुलिस आरक्षक 52 पत्तों का खेल खेल रहे हैं। दरअसल यह वीडियो पिछले 24 घंटे में शोशियल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस मामले का अब जिला पुलिस अधिकारी ने भी संज्ञान लिया है।
सिवनी एएसपी, कमलेश खरपुसे ने वीडियो के संबंध में बताया कि वीडियो देखा गया है जिसके लिए एसडीओपी केवलारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। एएसपी बोले कि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों की पहचान तथा वीडियो कब का है और किसने बनाया, इन सभी बातों की पुष्टि के लिए केवलारी एसडीओपी को मामले में जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More