नरसिंहपुर। जिले के परमहंसी आश्रम झौतेश्वर में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की अगुवाई में संत समेलन का आयोजन हुआ जिसमें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सनातन मूल्यों के अनुरूप रामलला के मंदिर निर्माण की बात उठी, इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण के पहले राम भगवान को चंदन की लकड़ी से निर्मित सोने की परत वाले सिंघासन में विराजमान किए जाने की बात संतों ने रखी। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने बताया कि सनातन परंपरा और वास्तु के आधार पर मंदिर बने और वहीं उसका संचालन करें जो भगवान राम को साक्षात भगवान मानते हों।
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने आशंका व्यक्त करते हुए संदेश दिया कि राम हमारी आस्था है, हमारे भगवान है पर मंदिर निर्माण ट्रस्ट में वह लोग है जो राम को मनुष्य मानते है। आज जब हमें हमारे आराध्य श्रीराम के मंदिर निर्माण का अवसर मिला है तो संतो की यह अभिलाषा है कि मंदिर सनातन परंपरा और वस्तु के आधार पर बने, पर कुछ लोग है जो सनातन आस्था के विपरीत राम को एक मनुष्य मान कर हमारे भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण करा रहे है, जिसपर शंकराचार्य स्वरूपानन्द सरस्वती ने आपत्ति जताई।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More