BJYM Abhilash Pandey

कांग्रेस एजेंट के रूप में काम कर रहा सिवनी प्रशासन- अभिलाष पांडे

सिवनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे (Abhilash Pandey) ने सिवनी के कचहरी चैक पर एक आमसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ सरकार को आड़े हाथ लिया। दरअसल सिवनी के युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि को लेकर सीएम कमलनाथ का पुतला दहन किया था जिस मामले में सिवनी युवा मोर्चे के सात नेताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए जन आंदोलन तथा कलेक्ट्रेट घेराव का प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, कमलनाथ सरकार पर जमकर बरसे।

DOWNLOAD

Back To Top