Headlines
Seoni BJYM burnt kamalnath

सिवनी युवा मोर्चा ने पूर्व सीएम कमलनाथ का पुतला जलाया

सिवनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सिवनी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। बता दें कि कमलनाथ द्वारा बीजेपी मंत्री इमरती देवी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर युवा मोर्चा ने विरोध जताते हुए कमलनाथ का पुतला दहन किया।

  • मंत्री इमरती देवी पर अशोभनीय टिप्पणी का विरोध
  • अर्थी यात्रा निकालने के बाद पुतला दहन किया
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अर्थी यात्रा निकालने के बाद कमलनाथ का विरोध जताते हुए पुतला दहन किया जिस दौरान पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह चैहान, जिला उपाध्यक्ष योगेश शिवहरे सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back To Top