seoni rape case

Seoni Rape Case: सिवनी के अरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बता दें कि सिवनी जिले के अरी थाना क्षेत्र के विरहोल गांव का यह मामले है जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।

  • अरी थाना क्षेत्र के विरहोल गांव का मामला
  • नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
  • दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • अपहरण के बाद जंगल ले गए थे दो युवकः पीड़िता
  • आरोपियों को दी जाए फांसी की सजाः पिता

जानकारी मिली है कि बिरहोली गाँव में रहने वाली पीड़ित नाबालिग अपने घर से किराना लेने गई थी जिस दौरान रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने नाबालिग का अपहरण कर जंगल में लेजाकर गैंगरेप किया और पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने बताया कि रूपसिंह और राजेंद्र नामक युवक जबरदस्ती जंगल की ओर ले गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि बच्ची को दुकान भेजा लेकिन कई देर तक वापस नहीं लौटने पर तलाश की तो दो युवक और बच्ची जंगल में मिले।

मामले में सिवनी एसडीओपी, पारुल शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि जांच जारी है।

Back To Top