Tiger Caught

आतंक का पर्याय बना बाघ पकड़ाया, एक की तलाश जारी

सिवनी। जिले के कुरई वन परिक्षेत्र में लगभग एक सप्ताह से आतंक का पर्याय बने बाघ को आखिरकर पैच नेशनल पार्क की रेस्क्यू टीम ने पकड़ लिया है जबकि रेस्क्यू टीम के मुताबिक अभी एक और बाघ की पतासाजी की जा रही है।

बता दें कि बाघ द्वारा पिछले दिनों परसपानी ग्राम के दो ग्रामीणों को बाघ घायल कर चुका है जिसके कारण ग्रमीणों में डर का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की अफरा तफरी के बीच बाघ को बेहोश करने के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा पकड़ा गया जिसके कारण बाघ की तस्वीरें कैमरे में कैद नहीं हो सकीं लेकिन बाघ के पकड़े जाने की खबर की पुष्टि अधिकारी द्वारा की गई है जबकि दूसरे बाघ की तलाश जारी होने की बात कही गई।

Back To Top