Wife Murdered Husband

पती के हत्या की सूत्रधार निकली पत्नी

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस ने पती की हत्या करने वाली पत्नी तथा अन्य दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सिवनी जिले के उगली थाना अंतर्गत बनाथर ग्राम में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक महिला भी शामिल है।

इस पूरी वारदात में मृतक विदेश नागेश्वर की पत्नी युवकन बाई ही वारदात की मुख्य सूत्रधार निकली जिसने आरोपी लंकेश पंचेश्वर के साथ अपने अवैध संबंधो को छिपाने के लिए अपने आशिक लंकेश और उसके साथी टक्कन के साथ मिलकर अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बता दें कि वारदात के 48 घंटे बाद अरी पुलिस ने मामले का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Back To Top