Headlines

केरल बाढ़ आपदा: सिवनी के युवा भी बढ़ा रहे मदद् के लिये हाथ

SEONI | सिवनी – केरल बाढ़ (Kerala flood) पीड़ितों की मदद के लिए देश के हर कोने से हाथ आगे बढ़ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां 500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है, वहीं तमाम राज्य सरकारें भी करोड़ों रूपयों की मदद् कर रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के युवाओं द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिये आर्थिक मदद् मांगी जा रही है। सिवनी के युवा आगामी एक सप्ताह तक धन, वस्त्र एवं खाने की सामग्री का संग्रहण अधिक से अधिक करने का प्रयास कर रहे हैं जिसे बाद में जिला प्रशासन की मदद से केरल में आई बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों तक सामग्री पहुंचाई जा सके।

Back To Top