रिक्शा चालकों को पहनाया गमछा फिर पिलाया पानी, युवाओं की अनोखी पहल

Yuva Sangathan Seoni

सिवनी । जिले में यूथ विंग समर्पण युवा संगठन के युवाओं ने रिक्शा चालकों का सम्मान किया है। युवाओं के मुताबिक इतनी भीषण गर्मी के बाद भी शहर में भ्रमण कर लोगों को अपने ठिकानों पर रिक्शा चालकों द्वारा पहुंचाया जाता है। संगठन के युवाओं तथा महिलाओं ने रिक्शा चालकों को गमझा भेंट किया तथा पानी भी पिलाया। वहीं इस तहर के बर्ताव को देखते रिक्शा चालक आश्र्यचकित हुए और खुश होकर संगठन सदस्यों का धन्यवाद दिया।