सिरोंज विधायक ने किया मतदान, प्रशासन ने हटवाए कांग्रेस के झंडे

Sagar Election News

सिरोंज। विदिशा-रायसेन लोकसभा तथा सागर लोकसभा में 12 मई को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान हुआ जहां विदिशा जिले के सिरोंज में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा तथा सिरोंज भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने मतदान किया वहीं दूसरी ओर सिरोंज स्थित आदर्श मतदान केंद्र के पास कांग्रेस पार्टी के झंडे लगे होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कांग्रेस पार्टी के झंडो को हटवाया।