कोटा से शिवपुरी पहुंचे 1400 बच्चे, सीएम शिवराज ने की वीडियो काॅल पर बात

lockdown shivpuri

शिवपुरी। कोटा से शिवपुरी पहुंचे लगभग 1400 बच्चों से सीएम शिवराज ने की वीडियो काॅल पर बात की है। बता दें कि कोटा से मध्य प्रदेश के शिवपुरी लाए गए लगभग 1400 बच्चों का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उनके घरों के लिए रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कोटा से लगभग 1400 बच्चे शिवपुरी लाए गए है जो कि जो लगभग 11 जिलों के रहवासी है। जिला कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बताया कि शिवपुरी जिले के कुल 57 बच्चे हैं बाकी बच्चे विभिन्न जिलों के हैं, जिनका मेडिकल जांच कराने के बाद उनके जिले के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं सीएम शिवराज सिंह ने भी शिवपुरी पहुंचे बच्चों से वीडियो काॅल के जरिए बात कर हाल जाना।