स्वरूपगंज लाॅकडाउन, निरंतर सेवा में लगे भामाशाह

Swaroopganj

स्वरूपगंज। कोरोना की महामारी से बचाव के लिए देश में इस समय लाॅकडाउन है जिस दौरान सिरोही जिले के स्वरूपगंज में लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए भामाशाह अपनी सेवा दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक स्वपगंज कस्बे के भामाशाह और समाजसेवी पवन अग्रवाल सहित अरविंदसिंह, हरीश शर्मा, हरिसिंह, राकेश, महेंद्रसिंह, तेजाराम प्रजापत, संतोष शर्मा द्वारा क्षेत्र में ठहरे तकरीबन 200 लोगों को भोजन की व्यवस्था की है।

जानकारी के मुताबिक स्वरुपगंज के भावरी गांव स्कूल औरआदिवासी छात्रावास में  उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और कुछ राजस्थान के मजदूर ठहरे हुए है जिनको सेवाभावी टीम मदद का बीड़ा उठाया है, जिन्हे तकरीबन 25 दिनों से भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है।