बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे जयवर्धन सिंह, बोले फसलों का 100 परसेंट नुकसान हुआ

mla jaivardhan singh

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस दौरे पर पहुंचे पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। रेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से रूबरू हुए जयवर्धन सिंह ने सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया। बाढ़ पीड़ितों की हालत को लेकर असंतुष्ट नजर आए सिंह ने ना सिर्फ सरकारी राहत को लेकर सवाल उठाए बल्कि राशन किट और राहत सामग्री पर पीएम मोदी और सीएम शिवराज की फोटो लगाने को लेकर भी तंज कसा। जयवर्धन सिंह ने बढ़ती महंगाई पर इसे जनता का शोषण बताया।