लूट मामलाः कोलारस पहुंचे ग्वालियर ज़ोन आईजी अविनाश शर्मा

Kolaras Loot case

शिवपुरी। जिले के कोलारस में एक व्यापारी पुत्र के साथ बीते दिन हुई करीब 18 लाख रूपयों की लूट के बाद आईजी अविनाश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बता दें कि कोलारस के गायत्री मंदिर के पास बाइक सवार 3 अज्ञात लोगो ने व्यापारी पुत्र के चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंककर लूट को अंजाम दिया था।

  • ग्वालियर ज़ोन आईजी ने किया मौका मुआयना
  • लगभग 18 लाख रूपयों की हुई थी लूट
  • मिर्ची पाउडर डालकर हुई थी व्यापारी पुत्र से लूट

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह लगातार 2 दिन से कोलारस घटना स्थल जाकर मोनिटरिंग कर रहे है वहीं घटना की जानकारी लगते ही ग्वालियर ज़ोन आईजी अविनाश शर्मा भी मौका मुआयना करने पहुंचे। हालांकि पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तरीकों से लुटेरों की तलाश की जा रही है।