कोलारस में उफनते रपटे को पार करते दिखे श्रद्धालु

River in Kolaras

कोलारस। शिवपुरी जिले के एक मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी के रपटे को पार करते हुए एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि कोलारस क्षेत्र का यह वीडियो है जहां से शीतला मातामंदिर तक जाने के  लिए क्षेत्र के लोग गुंजारी रपटे को पार करते दिखे जा रहेहै।

जानकारी मिली है कि बीते दिनों शांति समिति की बैठक के दौरान भी इससंबंध में लोगों द्वारा जानका री दी गई थी जिसके बाद भी जिम्मेदार द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा मंदिर तक पहुंचने तक की व्यवस्था के लिए उचित कदम नहीं उठाया गया। बता दें कि नवरात्रि प्रारंभ होने के बाद से ही माता मंदिर तक पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उफनती नदी के रपेट को अपनी जान जोखिम में डालकर पार करते दिखाई दिए।

DOWNLOAD