कोलारस। शिवपुरी जिले में एक कच्चे तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद आसपास के रहवासी तेल भर भर कर लेजाने लगे। दरअसल कोलारस थाना क्षेत्र के देहरदा तिराहे के पास की यह घटन बताई जा रही है जहां शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया जबकि प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक ट्रक ड्रायवर नशे की हालत में था। वहीं दुर्घटना के बाद चालक और सहयोगी मौके से फरार होना बताए जा रहे हैं। VIDEO
कच्चे तेल से भरा टैंकर पलटा, तेल भर भर कर ले गए लोग

