कोलारस। शिवपुरी जिले में उफनती नदी होने के बाद भी लगभग 25 फीट की उंचाई से छोटे बच्चे नदी में छलांग लगाकर अपनी जान का दाव खेल रहे हैं जबकि दूसरी ओर उफनती नदी के बीच जाकर लोग गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करते देखे गए, जिससे कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
दरअसल कोलारस की सिंध नदी किनारे बसे ग्राम पचावली में लोग गणेश विसर्जन के दौरान उफनती नदी में प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर जाते देखे गए जब दूसरी ओर निर्माणाधीन पुल से लगभग 25 फीट की ऊँचाई से नदी में छलांग लगाते भी नजर आए। बता दें कि मध्यप्रदेश में हो रही निरंतर बारिश के चलते सिंध नदी उफान पर है और पचावली में पुराने पुल पर लगभग पंाच फीट पानी उपर है इसके बाद भी ग्रामीण नदी में जाकर अपनी जान का दाव लगा रहे हैं।
