कांग्रेस विधायक ने षडयंत्र रचने का लगाया आरोप, वीडियो हुआ था वायरल

Kolaras | कोलारस : शिवपुरी जिले के कोलारस कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह यादव का इन दिनों भाजपा सरकार की तारीफ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। (mla mahendra yadav viral video case) लेकिन इस ममाले में कांग्रेस विधायक ने भाजपा के षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। दरअसल विधायक महेन्द्र यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह भाजपा की शिवराज सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुये दिख रहे है।

जानकारी के मुतबिक कुछ दिनों पूर्व आयोजित हुये बिजली मांफी योजना के कार्यक्रम का यह वीडियो बताया जा रहा है। इस संबंध में जब विधायक से मीडिया ने बात को तो विधायक महेन्द्र यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुये आधा अधूरा वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुये षडयंत्र रचने की बात कही।

 

You May Also Like

More From Author