गरीबों के हक पर डाका डालने वाला सुरक्षित नहीं रहेगा, बोले मंत्री

Minister pradhuman singh tomar

कोलारस। कमलनाथ सरकार में मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत औरज नपद पंचायत सीईओ को कड़ी हिदायत दी है कि गरीबों के हक पर जो डाका डालेगा वह सुरक्षित नहीं रहेगा। दरअसल शिवपुरी जिले के कोलारस में आयोजित हुए अंत्योदय मेले में कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह, गरीबों को कुटीर आवंटन के संबंध में भाषण दे रहे थे। तभी मंत्री ने जिला पंचायत और जनपद पंचायत सीईओ से हाथ जोड़कर उनका सम्मान करने की बात कही। लेकिन वहीं मंत्री ने कहा कि जो गरीबों के हक पर डाका डालेगा वह सुरक्षित नहीं रहेगा।