युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में मिले, ग्रामीणों ने जमकर पीटा, शिवपुरी से वीडियो वायरल

video viral shivpuri

शिवपुरी, 10 सितम्बर – बदरवास थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ ग्रामीण एक व्यक्ति के हाथ बांधकर उसे पीटते नज़र आ रहे हें. वायरल वीडिया के मुताबिक एक हम्माल द्वारा नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर उसका दुष्कर्म किया जा रहा था जिस दौरान ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर बवाल हुआ. कैमरा24 इस वीडियो और जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. बताया जा रहा है कि छात्रा कक्षा 11 में पढ़ती है बदरवास आते समय बस स्टैंड पर वर्गविशेष के आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने पर्यटन स्थल पर ले जाता था. हालांकि ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है.